फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police picked up three accused of theft from the inn in a film style

पुलिस ने फिल्मी अंदाज में सराय से पकड़े चोरी के तीन आरोपी

Fri, 03 Sep 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Police picked up three accused of theft from the inn in a film style
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक सराय से चोरी के तीन आरोपी पकड़ लिए। बस अड्डे के पास वीरवार देर रात पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगभग डेढ़ घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन

ज्वालामुखी पुलिस और जम्मू के कठुआ से आई पुलिस टीम तालमेल बनाते हुए आरोपियों की तलाश में दस्तक दे रही थी। कठुआ पुलिस यहां पर चोरी के मामले में संलिप्त कुछ आरोपियों के पीछे आई थी। जानकारी के मुताबिक ये लोग कठुआ क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देकर यहां आए थे और इनकी मोबाइल लोकेशन ज्वालामुखी में दर्शाई जा रही थी। कठुआ पुलिस ने बड़ी समझदारी के साथ यहां पर जाल बिछाया और ज्वालामुखी पुलिस के साथ सहयोग लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात पुलिस की चहलकदमी से ज्वालामुखी क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। लोगों को पता नहीं चल पा रहा था कि माजरा क्या है। इतनी पुलिस ज्वालामुखी बस अड्डे में देर रात क्या करने आई है। लोगों का हुजूम पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों पर पूरी नजर बनाए हुए था कि आखिर मामला क्या है। तभी पुलिस के अधिकारियों को मोबाइल लोकेशन में अपडेट मिली और उन्होंने ज्वालामुखी के एएसआई नाजिर सिंह के साथ एक निजी सराय में धावा बोल दिया।
विज्ञापन

सराय कर्मचारियों से जानकारी हासिल कर एक कमरे में मौजूद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से कुछ नकदी और तेजधार हथियार भी बरामद होने की जानकारी मिली है। कठुआ पुलिस तत्काल तीनों आरोपियों को उनकी गाड़ी सहित लेकर कठुआ रवाना हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed