फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police on alert for ODI match; Dharamshala to be guarded by 600 personnel.

Kangra News: वनडे मैच के लिए पुलिस अलर्ट, 600 जवानों के पहरे में रहेगा धर्मशाला

Fri, 12 Jun 2026 11:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 12 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
Police on alert for ODI match; Dharamshala to be guarded by 600 personnel.
धर्मशाला में ​होने वाले वनडे मैच के लिए गगल हवाई अड्डे से बाहर आते हुए भारत के कप्तान शुभमन गिल
धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून को होने वाले एकदिवसीय मुकाबले के लिए धर्मशाला में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मैच के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और शहर की सुरक्षा का जिम्मा करीब 600 पुलिस जवानों और अधिकारियों के कंधों पर होगा। शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि दर्शकों का प्रवेश सुबह 10:30 बजे से शुरू हो जाएगा। सप्ताहांत और मैच के चलते बड़ी संख्या में दर्शकों और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। भीड़ बढ़ने पर शहर में वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात योजना
यातायात योजना के तहत कांगड़ा-गगल की ओर से आने वाले वाहनों को वाया शीला होकर धर्मशाला भेजा जाएगा, जबकि धर्मशाला से निकलने वाले वाहनों को सकोह मार्ग से चैतड़ू-गगल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सड़क के किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी पार्किंग की सुविधा
दर्शकों के वाहनों के लिए दाड़ी मेला ग्राउंड, अचीवर्स हब स्कूल ग्राउंड, मिनी सचिवालय, डीआईजी कार्यालय के पीछे का क्षेत्र, पुलिस मैदान और डिग्री कॉलेज धर्मशाला में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं वीआईपी और विशिष्ट अतिथियों के वाहनों के लिए साई ग्राउंड को पार्किंग स्थल बनाया गया है।

आईपीएल मैचों के दौरान लागू सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तर्ज पर ही इस मैच के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 600 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही, एचपीसीए प्रशासन को स्टेडियम के भीतर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। बीर बहादुर, एएसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed