फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police made elaborate arrangements for the BJP protest.

Kangra News: भाजपा के प्रदर्शन के लिए पुलिस ने कड़ी की व्यवस्था

Thu, 04 Dec 2025 01:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police made elaborate arrangements for the BJP protest.
धर्मशाला। जोरावर स्टेडियम में वीरवार को भाजपा के प्रदर्शन से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से जोरावर स्टेडियम के बाहर पुलिस बल के साथ बैरिकेड्स की संख्या भी बढ़ा दी है। इसके अलावा पुलिस ने बैरिकेड्स के साइज में कंटीली तार भी लगा दी है। बैरिकेड्स को रस्सियों की मदद से बांधा गया है, जिससे उन्हें हटाया न जा सके। वहीं, पुलिस ने पूरे रास्ते को बंद करने का प्रबंध कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पेंशनरों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक दिखी थी। धक्का-मुक्की के दौरान कई पेंशनर बैरिकेड्स के अंदर चले गए थे। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने व्यवस्था कड़ी कर ली है। भाजपा की ओर से भी प्रदर्शन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। वर्ष 2024 में भी शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरन विधानसभा परिसर में जाने की कोशिश की थी, जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोंक देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed