फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police looking for Delhi man in vehicle fraud case

Kangra News: वाहन धोखाधड़ी मामले में पुलिस को दिल्ली के व्यक्ति की तलाश

Wed, 16 Apr 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Apr 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
Police looking for Delhi man in vehicle fraud case
देहरा के आरोपी ने सरकारी विभागों में वाहन लगाने के नाम पर की थी जालसाजी
विज्ञापन

इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ में सामने आया नाम
अब तक पुलिस बाहरी राज्यों से रिकवर कर चुकी है 20 से अधिक वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। प्रदेश के कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर सहित अन्य जिलों में वाहनों को सरकारी विभाग के साथ अटैच करने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में कांगड़ा पुलिस को अब दिल्ली के आरोपी की तलाश है। इस जालसाजी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपी जेल में हैं। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद ही अब दिल्ली के एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश कांगड़ा पुलिस की ओर से की जा रही है।
पुलिस ने मामले धर्मशाला के पांच, भवारना के छह, खुंडियां के छह, बैजनाथ से एक, नगरोटा बगवां से दो और ऊना पुलिस की ओर से आठ वाहनों को रिकवर किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से अब तक 120 वाहनों से 28 के करीब वाहनों की रिकवरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

वाहनों के ठग गिरोह ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में झाल बिछाकर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। इसमें लोगों को वाहन बाहरी राज्यों में सरकारी विभागों और नामी कंपनियों में लगाए जाने का झांसा देकर वाहन खरीदने का लालच दिया जाता, जिसकी एवज में प्रतिमाह अच्छा किराया प्रदान करने की बात कही जाती थी। इसके बाद टेंपरेरी नंबर लगने के बाद गाड़ी लेकर शातिर भाग जाते थे और जाली नंबरों से दूसरे राज्यों में गाड़ियां विभिन्न लोगों को बेचकर चलती रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले सामने आने के बाद विभिन्न जिलों में इस तरह से वाहन चोरी होने की शिकायत लेकर लोग पुलिस थाने पहुंचे। इसके बाद लंबे समय से गायब चल रहे वाहनों को पुलिस ढूंढ रही थी, जिसमें एक वाहन पंजाब के एक नेता के काफिले से बरामद हुआ था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने यह वाहन संबंधित वाहन मालिक को सौंपने की प्रक्रिया चलाई है। कांगड़ा पुलिस जिले के विभिन्न पुलिस थानों में वाहन गायब होने के मामले में सात विभिन्न एफआईआर दर्ज कर चुकी हैं।
जीपीएस सिस्टम से रिकवर हुए वाहन
इस मामले की जांच में कांगड़ा पुलिस ने देहरा के मास्टर मांइड रत्नेश्वर को हिरासत में लिया था। आरोपी ने ठगी से ली सभी गाड़ियों में अपना जीपीएस सिस्टम स्थापित किया है। इस जीपीएस सिस्टम से ही वाहनों की रिकवरी किए जाने में मदद पुलिस को मिल रही है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी जालंधर निवासी अवतार को भी गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

- अभी तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में कांगड़ा के ही 20 से अधिक वाहन बरामद कर लिए हैं और अन्य वाहनों की खोज को लेकर जांच चल रही है। मामले में दिल्ली का भी एक आरोपी होने की सूचना है, जिसकी धरपकड़ को प्रयास किए जा रहे हैं। -शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed