फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police destroyed thousands of liters of raw liquor in Mand area

मंड क्षेत्र में पुलिस ने तीन स्थानों में पकड़ी लाखों मिलीलीटर अवैध शराब

Tue, 10 Aug 2021 09:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Police destroyed thousands of liters of raw liquor in Mand area
मंड क्षेत्र में अवैध शराब नष्ट करते हुए पुलिस कर्मी - फोटो : Kangra
इंदौरा (कांगड़ा)। मंड क्षेत्र में अवैध शराब तैयार करने वाले लोगों के खिलाफ इंदौरा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बसंतपुर, गगवाल व तेयोड़ा गांवों में दबिश देकर दो लाख मिलीलीटर कच्ची शराब को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

थाना इंदौरा के प्रभारी सुरिंदर सिंह धीमान ने बताया कि यह सारी कार्रवाई थाना इंदौरा की तीन पुलिस टीमों ने की। पुलिस ने इस दौरान प्लास्टिक के बैग में छुपाकर रखी हजारों लीटर कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट करके बहा दिया। इस कार्रवाई में तीन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सोनिया पत्नी राजेश कुमार गांव गगवाल, रीना पत्नी पीरा दित्ता गांव भुंबला डाकघर बसंतपुर व बच्चन सिंह पुत्र साई दास निवासी गगवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से पकड़ी गई अवैध शराब को कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एचआरटीसी बस से पकड़ीं शराब की तीन पेटियां
भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)। भवारना पुलिस ने एचआरटीसी की बस से भारी मात्रा में देसी शराब पकड़ी है। यह बस चंडीगढ़ से पालमपुर वाया बद्दी होकर आ रही थी। पुलिस ने बस में से शराब की तीन पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही भवारना पुलिस ने पनापर गांव में भी एक मीट विक्रेता की दुकान से शराब की आठ बोतलें पकड़ी हैं। उधर, थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed