{"_id":"609977058ebc3ed6bc4af6af","slug":"police-closed-the-market-at-eleven-o-clock-kangra-news-sml36992719","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह बजते ही पुलिस ने बंद करवाए नूरपुर के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह बजते ही पुलिस ने बंद करवाए नूरपुर के बाजार
विज्ञापन
धर्मशाला। कोरोना कर्फ्यू की नई बंदिशों का असर सोमवार को जिलेभर में देखा गया। इस दौरान नूरपुर, चौगान, नियाजपुर और जसूर के बाजारों में जरूरी सामान की दुकानें सुबह आठ बजे ही खुल गईं थी। लोग दवाइयां, फल-सब्जी, दूध-दही और किराना का सामान खरीदने के लिए बाजारों में पहुंचने लगे। तीन घंटे की निर्धारित अवधि के दौरान लोगों ने आवश्यकता अनुसार जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की। इस बीच पुलिस थाना नूरपुर की चारों टीमें बाजारों पर नजर रखने के लिए सक्रिय दिखीं।
11 बजने से पहले ही पुलिस दुकानदारों को तय समय पर दुकानें बंद करने के लिए जागरूक कर रही थी। ग्यारह बजते ही नूरपुर, चौगान, नियाजपुर और जसूर में अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर लीं। इसके बाद जो दुकानें खुली मिलीं, उन्हें पुलिस कर्मियों ने हिदायत देते हुए बंद करवा दिया। करीब सवा ग्यारह बजे तक इन बाजारों में पूरी तरह से वीरानी छा गई। बसों की आवाजाही पहले से ही बंद थी। ग्यारह बजे के बाद लोग भी अपने घरों में कैद हो गए। सार्वजनिक स्थलों पर वही इक्का-दुक्का लोग मिले जिन्हें बेहद जरूरी काम के लिए घरों से निकलना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकतर दुकानें 11 बजे के बाद बंद ही दिखीं। गैर-जरूरी आवाजाही का रोकने के लिए पुलिस कर्मी दिन भर घूमते रहे।
शहर में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों को सख्ती से लागू करने के लिए नूरपुर के डीएसपी अशोक रत्न ने लगातार करीब से नजर बनाए रखी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित आवाजाही को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से चार यूनिटें गठित की गई हैं। इसके अलावा पुलिस थाना नूरपुर के तहत तीन कंडवाल, बख्तपुर और हिमाचल-पंजाब सीमा पर औंद के पास नाका लगाया गया है।