फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police checked security at DC office Kangra

Kangra News: पुलिस ने डीसी कार्यालय कांगड़ा में जांची सुरक्षा

Sun, 27 Apr 2025 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Apr 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
Police checked security at DC office Kangra
सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच डीसी ऑफिस धर्मशाला में अभ्यास के दौरान जांच
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में शिमला सचिवालय और मंडी, हमीरपुर, चंबा डीसी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बीच कांगड़ा पुलिस भी अलर्ट पर है। कांगड़ा पुलिस ने शनिवार को एहतियात के तौर पर डीसी ऑफिस में ड्रिल का आयोजन कर व्यवस्थाओं को जांचा है। इस दौरान घटना की स्थिति में जहां पुलिस ने रिस्पांस टाइम जांचा, साथ ही अपनी तैयारी को भी परखा।
विज्ञापन

शनिवार को कांगड़ा पुलिस टीम ने डीसी कार्यालय परिसर के हर कार्यालय सहित बाहरी परिसर का बारीकी से अवलोकन कर जांच पड़ताल की। सुरक्षा जांच का उद्देश्य था कि यदि ऐसा कुछ होता है तो पुलिस कितनी जल्दी त्वरित कार्रवाई कर सकती है। जिला पुलिस की सर्विलांस टीम पूरी तरह से मुश्तैद और सर्विलांस बढ़ाए हुए हैं। हालांकि, अभी किसी तरह की कोई धमकी नहीं मिली है, लेकिन अपनी तैयारी को जांचने के उद्देश्य से डीसी कार्यालय में ड्रिल की गई है। पुलिस का प्रयास है कि धर्मशाला के सभी सरकारी कार्यालय सुरक्षित रहें और यदि धमकी का ईमेल किसी कार्यालय को मिलता है तो पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा के आसपास के जिलों में कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी की सूचनाएं आ रही थीं। इसके चलते कांगड़ा पुलिस ने अपनी तैयारी परखने के लिए डीसी कार्यालय की सुरक्षा जांच को लेकर ड्रिल आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा

सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच डीसी ऑफिस धर्मशाला में अभ्यास के दौरान जांच

सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच डीसी ऑफिस धर्मशाला में अभ्यास के दौरान जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed