{"_id":"6803f8ecaa80e3d13a06bc95","slug":"police-asked-for-cctv-footage-of-atm-machines-from-the-bank-kangra-news-c-95-1-kng1004-173953-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुलिस ने बैंक से मांगी एटीएम मशीनों की सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुलिस ने बैंक से मांगी एटीएम मशीनों की सीसीटीवी फुटेज
Sun, 20 Apr 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के पट्टी बदेहड़ के रिटायर सूबेदार के खाते से एटीएम के जरिए पैसे निकालने के मामले में अब पालमपुर पुलिस ने बैंक से एटीएम मशीनों की सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
आरोपी ने अधिकतर राशि एटीएम के माध्यम से पालमपुर में ही निकाली थी, जबकि पठानकोट, अमृतसर और बैजनाथ में भी एटीएम से पैसे निकाले थे। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले में आगामी जांच करेगी।
जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले पूर्व पट्टी बदेहड़ के सेना से रिटायर सूबेदार ने पालमपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके खाते से करीब 8.27 लाख रुपये किसी ने निकाल लिए हैं। यह पैसा एटीएम के जरिए उसके खाते से निकला है। सूबेदार का एटीएम कहीं गुम हो गया था, जिसमें उन्होंने पिन नंबर भी लिखा था। खाते से पैसे निकलने का पता उन्हें तब चला, जब वह बैंक में करीब तीन माह के बाद अपनी पेंशन के पैसे निकालने गए थे।
विज्ञापन
उधर, पुलिस थाना पालमपुर के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच के लिए बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगी है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।