{"_id":"6102a0bd8ebc3e585935a6ce","slug":"police-and-administration-remove-touts-from-mcleodganj-chowk-kangra-news-sml378516287","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज चौक से टाउट्स को हटाए पुलिस व प्रशासन: होटल एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्लोडगंज चौक से टाउट्स को हटाए पुलिस व प्रशासन: होटल एसोसिएशन
विज्ञापन
मैक्लाडगंज में होटल एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अश्वनी बांबा।
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर पर्यटकों को परेशान कर रहे टाउट्स (एजेंट) पर होटल एसोसिएशन धर्मशाला के पदाधिकारियों ने रोक लगाने की मांग पुलिस व प्रशासन से की है। पदाधिकारियों का कहान है कि 30-40 टाउट्स रोजाना मैक्लोजगंज से गुजरने वाले पर्यटकों के वाहनों को रोक लेते हैं और सस्ता कमरा दिलाने का दावा कर उन्हें परेशान करते हैं।
इस कारण पर्यटकों की नजरों में मैक्लोडगंज और धर्मशाला की छवि खराब हो रही है। इस समस्या को लेकर वीरवार को होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के पदाधिकारियों ने मैक्लोडगंज थाना प्रभारी के साथ बैठक की। पदाधिकारियों ने पुलिस व स्थानीय प्रशासन से इन टाउट्स पर कार्रवाई कर वहां से हटाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी बांबा ने कहा कि इसका असर सीधा-सीधा पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। टाउट्स की ओर से पर्यटकों को सस्ते कमरों के लिए परेशान करना पर्यटन नगरी की छवि को खराब कर रहा है, जिस कारण पर्यटक यहां आने से कतरा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के सामाधान के लिए उन्होंने एसपी और डीसी कांगड़ा को भी शिकायत पत्र सौंप दिया है। वहीं एसएचओ विपन चौधरी ने मौके पर चौक पर खड़े टाउट्स के नाम दर्ज कर उन्हें वहां से हटा दिया है। बैठक में नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।