फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Play should not be conducted again and again in the same school: Sangh

एक ही स्कूल में बार-बार न करवाए जाएं खेल : संघ

Tue, 09 Jul 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Play should not be conducted again and again in the same school: Sangh
धर्मशाला में पारं​भिक ​शिक्षा उपनिदेशक से मिलते हुए राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ का प्रतिनि​धि मंड
धर्मशाला। राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अश्वनी भट्ट से मिला। इस दौरान सुभाष ठाकुर ने कहा कि अगले माह खंड और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं, जिसमें जिला स्तर की प्रतियोगिताओं को बार-बार एक विद्यालय में न करवा कर इन्हें उत्कृष्ट विद्यालयों या अन्य दूसरे इच्छुक स्कूलों में इन करवाने मौका दिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उन्हें शिक्षा उपनिदेशक जिला कांगड़ा का कार्यभार संभालने पर बधाई दी। संघ ने शिक्षा उप निदेशक के समक्ष शारीरिक शिक्षकों की कुछ समस्याएं भी रखीं, जिन्हें उपनिदेशक ने जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने मांग की कि खंड स्तर पर एथलेटिक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता भी शुरू की जाएं। इसके अलावा उन्होंने जो टीम जिला स्तर से प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए जाती है, उसके खिलाड़ियों को हर वर्ष नई स्पोर्ट्स किट देने की बात कही। इस मौके पर सुरेश कुमार, वीरेंद्र चौहान, दिनेश कुमार, संजू, जगजीत मेहता, विजेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, सुनील कुमार, कश्मीर सिंह और विजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश सरंक्षक रमन मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed