{"_id":"67aa519bbe18077659096b08","slug":"plastic-waste-management-unit-will-be-built-in-agojar-with-rs-16-lakhs-kangra-news-c-95-1-ssml1021-164970-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अगोजर में 16 लाख से बनेगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अगोजर में 16 लाख से बनेगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट
Tue, 11 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि विकास खंड पंचरुखी प्रदेश का पहला ब्लॉक होगा, जिसमें सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। गोमा ने सोमवार को अगोजर पंचायत में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की आधारशिला रखी। उन्होंने इस अवसर पंचायतों में बने सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में सेवाएं देने वाले 10 स्वच्छता कर्मियों को किट्स भी भेंट की। गोमा ने प्लास्टिक एकत्रीकरण वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि यह वाहन विकास खंड पंचरुखी की 28 पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और पंचायतों की ओर से एकत्रित किए प्लास्टिक को वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक पहुंचाएगा। यूनिट में आने वाले प्लास्टिक को प्रेस कर सीमेंट प्लांट्स के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इस प्लांट से किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में यह दूसरा दूसरा प्लांट है और स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक मुक्त पंचरुखी बनाने के लिए यह अनुकरणीय पहल है।
उन्होंने स्थानीय सड़क के निर्माण के लिए पांच लाख, अच्छर कुंड सड़क के अतिरिक्त कार्य के लिए पांच लाख रुपये और वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की घोषणा की। इससे पहले सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ पंचरुखी डॉ. अंजलि गर्ग ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान राजिंद्र कुमार, स्वच्छ भारत अभियान के राज्य समन्वयक संजीव राणा, जिला समन्वयक हेमलता ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रमेश कटोच, विभिन्न विभागों के अधिकारी और लोग मौजूद रहे।