फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   PKFC Purana Kangra won the football competition

Kangra News: पीकेएफसी पुराना कांगड़ा ने जीती फुटबाल प्रतियाेगिता

Fri, 01 Aug 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 Aug 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
PKFC Purana Kangra won the football competition
कांगड़ा। उपमंडल की पंचायत जमानाबाद में चल रहे सात दिवसीय मिंजर मेले के चौथे दिन वीरवार काे फुटबाल सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला पीकेएफसी पुराना कांगड़ा और वाईएफसी मटाैर के बीच खेला गया। इसमें पीकेएफसी पुराना कांगड़ा ने वाईकेएफसी मटाैर को 1-0 से पराजित कर जीत हासिल की। मेले के चाैथे दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताैर मुख्यातिथि और विशेष अतिथि के रूप में कांगड़ा के व्यवसायी नरेंद्र त्रेहन ने शिरकत की। अजय वर्मा ने कहा कि ऐसे मेलों और खेल आयोजनों से बच्चों में खेल की भावना पैदा होती है और बच्चों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से इस मिंजर मेले का आयोजन किया जा रहा है। पहली अगस्त काे पहली मिंजर नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसमें सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में वर्षा कटोच हिमाचली लता मंगेशकर और पूनम भारद्वाज पहाड़ी मस्तानी सहित अन्य कलाकार शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed