फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pine trees on Jalag-Laddi road are inviting accidents

Kangra News: जालग-लद्दी सड़क पर चीड़ के पेड़ दे रहे हादसों को न्योता

Fri, 01 Aug 2025 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 Aug 2025 07:21 AM IST
विज्ञापन
Pine trees on Jalag-Laddi road are inviting accidents
खैरा (कांगड़ा)। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत जालग-लद्दी सड़क किनारे खड़े चीड़ के पेड़ जिनकी जड़ें, मिट्टी बहने से बिलकुल बाहर आ चुकी है, हादसे को न्योता दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे खड़े कुछ पेड़ बारिश के बाद नाजुक स्थिति में हैं तथा कभी भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए कुछ स्थानों पर सड़क पार करना जोखिम भरा है क्योंकि इन पेड़ों के गिरने की आशंका बराबर बनी हुई है। विभागीय औपचारिकताओं को पूरा करना टेढ़ी खीर है और ऐसे में हादसे की आशंका बराबर बनी हुई है। विभाग के स्थानीय वन बीट अधिकारी अर्पित जम्वाल का कहना है कि पेड़ काटने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही इन्हें हटाया जा सकता है। विदित रहे कि गत वर्ष भी इसी मार्ग पर ड्यूटी से अपने घर वापस आ रहे एक बाइक सवार की चीड़ का पेड़ गिरने से मौत हो हो गई थी। उधर ग्रामीण अनिल राणा, सुरेश, नरेश, कुश, नरेश राणा, शिव कुमार, संजय, आदि ने संबंधित विभाग तथा प्रशासन से आग्रह किया है कि ऐसे पेड़ों को तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed