फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pickup truck carrying Khair girl seized, two detained

Kangra News: खैर के लड़की से भरा पिकअप ट्राला जब्त, दो हिरासत में लिए

Sun, 21 Dec 2025 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 21 Dec 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck carrying Khair girl seized, two detained
ढलियारा में खैर की लकड़ी के साथ पकड़ा वाहन और वन विभाग की टीम। -स्रोत : विभाग
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने शनिवार देर रात नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप ट्राला को खैर की लकड़ी के साथ पकड़ा है। इस दौरान दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीओ सदवां सुनील कुमार की अगुवाई में वन विभाग की संयुक्त टीम ने ढलियारा के निकट सूरजपुर में विशेष नाका लगाया था। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप ट्राला को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से खैर के 24 अवैध मोछे (लकड़ी के लट्ठे) बरामद हुए।
विज्ञापन

चालक मौके पर लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लकड़ी और वाहन को कब्जे में ले लिया। डीएफओ सन्नी वर्मा ने कहा कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed