फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Petrol crosses Rs 99 in Dharamshala, extra premium reaches Rs 108.23 per liter

Kangra News: धर्मशाला में पेट्रोल 99 के पार, एक्ट्रा प्रीमियम 108.23 रुपये लीटर पहुंचा

Sun, 24 May 2026 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 24 May 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
Petrol crosses Rs 99 in Dharamshala, extra premium reaches Rs 108.23 per liter
विक्रांत ठाकुर, धर्मशाला। (पेट्रोल-डीजल समाचार के साथ)।
धर्मशाला। खाड़ी देशों में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। तेल विपणन कंपनियों ने मई में ही तीसरी बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने के बाद धर्मशाला में नॉर्मल पेट्रोल के दाम 99.25 रुपये और डीजल 91.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। वहीं, एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 108.23 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकट को देखते हुए अन्य कई देशों की तुलना में भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अभी भी काफी हद तक नियंत्रित है। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से अब आम जनता और व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है। ईंधन महंगा होने से आने वाले दिनों में माल ढुलाई के दाम बढ़ सकते हैं, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं, राशन और फल-सब्जियों की कीमतों पर पड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


वाहन चालक बोले- जेब पर भारी पड़ रही बढ़ोतरी
मई महीने में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी है। पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे का यह ताजा उछाल वाहन चालकों की जेब पर भारी पड़ने वाला है। ईंधन महंगा होने से बाजार की अन्य सभी जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे, जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ना तय है। -विक्रांत ठाकुर, वाहन चालक, धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई तो इस समय वैश्विक समस्या बनी हुई है। खाड़ी देशों के बिगड़े हालातों को देखें तो भारत में अन्य देशों के मुकाबले बढ़ोतरी फिर भी कम है। लेकिन जिस तरह का अंतरराष्ट्रीय तनाव है, उससे लगता है कि आने वाला समय और खराब हो सकता है। लोगों को अब फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। -रणवीर सिंह, जालंधर

कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में की जा रही यह थोड़ी-थोड़ी बढ़ोतरी भी धीरे-धीरे बड़ा बोझ बन रही है। डर इस बात का है कि आने वाले समय में कीमतें कहीं बेकाबू न हो जाएं। अगर दाम और अधिक बढ़ते हैं, तो मध्यम वर्ग के लिए अपनी गाड़ी सड़क पर निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। -नीजू, जालंधर

विक्रांत ठाकुर, धर्मशाला। (पेट्रोल-डीजल समाचार के साथ)।

विक्रांत ठाकुर, धर्मशाला। (पेट्रोल-डीजल समाचार के साथ)।

विक्रांत ठाकुर, धर्मशाला। (पेट्रोल-डीजल समाचार के साथ)।

विक्रांत ठाकुर, धर्मशाला। (पेट्रोल-डीजल समाचार के साथ)।

विक्रांत ठाकुर, धर्मशाला। (पेट्रोल-डीजल समाचार के साथ)।

विक्रांत ठाकुर, धर्मशाला। (पेट्रोल-डीजल समाचार के साथ)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed