फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Petrol and diesel prices rise, burden on public pockets

Kangra News: पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम, जनता की जेब पर बढ़ा बोझ

Sat, 16 May 2026 02:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices rise, burden on public pockets
सानिध्य, वाहनचालक
धर्मशाला। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी ने आम जनता की परेशानी और बढ़ा दी है। धर्मशाला में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 94.65 रुपये से बढ़कर 97.55 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। वहीं डीजल की कीमत 89.36 रुपये प्रति लीटर रही। महज एक महीने के भीतर ईंधन के दामों में आए इस उछाल के कारण स्थानीय वाहनचालकों और पर्यटकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ईंधन की इस वृद्धि का सीधा असर आम जनता के मासिक बजट पर पड़ेगा। टैक्सी, ऑटो और मालवाहक चालकों ने चिंता जताते हुए कहा है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में खाने-पीने और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर दिखेगा।
विज्ञापन

धर्मशाला के पेट्रोल पंप ऑपरेटर देवेंद्र पठानिया ने बताया कि शुक्रवार को ईंधन के दामों में सीधे तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि कोतवाली स्थित मुख्य पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन सामान्य व स्पीड पेट्रोल की 10,000 लीटर और डीजल की 8,000 लीटर खपत होती है। मैक्लोडगंज जाने वाले अधिकांश पर्यटक भी यहीं से ईंधन भरवाते हैं, जिसके कारण इस पंप पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद ही तेल के बढ़े दामों की जानकारी मिली। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और आम लोगों को भारी दिक्कत होगी, क्योंकि अब हर महीने जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। -सानिध्य, वाहन चालक

पेट्रोल और डीजल के दामों में जो यह बढ़ोतरी हुई है, उससे हमारा गुजारा मुश्किल हो जाएगा। लागत बढ़ने के कारण अब मजबूरी में हमें ऑटो और अन्य वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों से भी अतिरिक्त किराया वसूलना पड़ सकता है। -किशोरी लाल, ऑटो चालक, धर्मशाला

सानिध्य, वाहनचालक

सानिध्य, वाहनचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed