फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Petition filed in NGT against illegal felling

Kangra News: अवैध कटान के खिलाफ एनजीटी में याचिका दायर

Thu, 27 Nov 2025 02:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Petition filed in NGT against illegal felling
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर वन मंडल के तहत भदरोया वन परिक्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुए अवैध खैर कटान के मामले में सरकारी उदासीनता के खिलाफ अब पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का दरवाजा खटखटाया है। यह मामला मार्च में तब उजागर हुआ था जब जनवरी से मार्च तक राजस्व अभिलेखों में “खुदराओ द्रख़्तान” दर्ज सरकारी भूमि से बड़ी संख्या में खैर के पेड़ काटे जाने का खुलासा हुआ था। मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर इंदौरा निवासी पर्यावरण प्रेमी रमन कुमार ने इस वर्ष अगस्त में एनजीटी की प्रधान पीठ में याचिका दायर की। याचिका संख्या 485/25 को अधिकरण ने स्वीकार कर लिया है और अगली सुनवाई 22 दिसंबर को निर्धारित की गई है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें मजबूरन एनजीटी की शरण लेनी पड़ी, क्योंकि आरोपी कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए पेड़ के ठूंठों और जड़ों को भी उखाड़ने लगे थे। उनका आरोप है कि भदरोया वन परिक्षेत्र के इंदपुर, मलहरी और गगवाल क्षेत्रों में बड़े स्तर पर अवैध कटान हुआ है। इस मुद्दे को मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में सुलह के विधायक विपिन परमार और ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने भी उठाया था। दोनों विधायकों ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए इस बड़े पैमाने के अवैध खैर कटान की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी प्रमुख मोंटी कटोच ने कहा कि इस मामले को लेकर अधिकारियों को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। आखिरकार उन्हें एनजीटी में याचिका दायर करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed