फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Permit system stalled on the first day, leaving tourists and drivers in trouble.

Kangra News: पहले दिन ही परमिट प्रणाली ठप, पर्यटक और चालक परेशान

Thu, 07 May 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Permit system stalled on the first day, leaving tourists and drivers in trouble.
रोहतांग दर्रा के समीप मढ़ी पर्यटको को खुलते ही पहुंचे पर्यटक वाहन।-जागरूक पाठक
मनाली। रोहतांग से 12 किलोमीटर पीछे मढ़ी तक पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने के पहले ही दिन ऑनलाइन परमिट प्रणाली ठप हो गई। पर्यटन विभाग की वेबसाइट मंगलवार शाम से काम नहीं कर रही, जिससे टैक्सी चालकों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई चालकों को अपनी बुकिंग तक रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

गुलाबा बैरियर से आगे जाने के लिए एनजीटी के आदेशानुसार ऑनलाइन परमिट लेना अनिवार्य है। प्रतिदिन केवल 1200 वाहनों को ही रोहतांग की ओर जाने की अनुमति है, जिनमें 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन शामिल हैं। करीब पांच महीने बाद बुधवार को इस मार्ग पर आवाजाही शुरू हुई थी।
विज्ञापन

वीरवार के लिए जब लोगों ने ऑनलाइन परमिट बनवाने का प्रयास किया तो साइट ने बीच प्रक्रिया में ही काम करना बंद कर दिया। वाहन चालक और पर्यटक सभी जानकारी भरने के बाद जैसे ही शुल्क जमा करने के विकल्प पर पहुंचे, साइट बंद हो गई। शाम सात बजे तक भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम आंचल टैक्सी यूनियन के प्रधान राजकुमार राजा ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन देर शाम तक कोई समाधान नहीं निकला। वहीं, एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed