Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People with respiratory conditions should stay away from smoke during Diwali.

Kangra News: सांस के मरीज दिवाली पर धुएं से बनाएं दूरी

Sat, 07 Nov 2026 08:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
People with respiratory conditions should stay away from smoke during Diwali.
धर्मशाला। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान जरा सी लापरवाही खुशियों के त्योहार को हादसे में बदल सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को आतिशबाजी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पटाखों से निकलने वाला धुआं आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

अस्थमा के मरीजों को धुएं से दूर रखना चाहिए। वहीं, पटाखे जलाते समय पालतू जानवरों को भी सुरक्षित स्थान पर रखना जरूरी है।
पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
पटाखे हमेशा खुले स्थान पर जलाएं और आसपास ज्वलनशील सामान न रखें।

पटाखे जलाते समय सूती और शरीर से सटे हुए कपड़े पहनें। सिंथेटिक और ढीले कपड़ों से परहेज करें।

बच्चों को कभी भी अकेले पटाखे न जलाने दें। उनके साथ किसी बड़े व्यक्ति का होना जरूरी है।

पटाखे जलाने के लिए लंबी मोमबत्ती या अगरबत्ती का इस्तेमाल करें।

पटाखे जलाते समय चेहरा और हाथ उनसे सुरक्षित दूरी पर रखें।

फटे हुए या नहीं जलने वाले पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें।

पटाखों को जेब में न रखें और न ही हाथ में पकड़कर जलाएं।

आतिशबाजी के दौरान पानी की बाल्टी और प्राथमिक उपचार का सामान पास रखें।

पटाखे जलाने के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं और आंखों को न छुएं।

आतिशबाजी के दौरान बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित दूरी पर रखें।

बॉक्स... पटाखों से जलने पर तुरंत करें ये उपाय

प्रभावित हिस्से को करीब 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी से धोएं।

जले हुए स्थान पर बर्फ, घी, तेल या टूथपेस्ट न लगाएं।

छाले पड़ने पर उन्हें फोड़ने की कोशिश न करें।

जले हुए स्थान पर चिपके कपड़ों को जबरन न हटाएं।

घाव को साफ और सूखी ड्रेसिंग से हल्के से ढकें।

चेहरे, आंखों, हाथों या गहरे घाव की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचें।

गंभीर रूप से जलने या सांस लेने में परेशानी होने पर 108 या 112 पर संपर्क करें।

आंखों में चोट लगे तो न करें लापरवाही, अस्पताल में करवाएं जांच

पटाखों से आंखों में चोट लगने की स्थिति में आंख को रगड़ना या दबाना नहीं चाहिए। आंख में कोई कण फंसने पर उसे खुद निकालने का प्रयास न करें। आंख को बिना दबाव दिए सुरक्षित रखें और तुरंत अस्पताल पहुंचें। सांस लेने में परेशानी, चेहरे पर जलने या गहरे घाव की स्थिति में भी तत्काल चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पटाखों से आंखों में चोट लगने की स्थिति में आंख को रगड़ना या दबाना नहीं चाहिए। आंख में कोई कण फंसने पर उसे खुद निकालने का प्रयास न करें। आंख को बिना दबाव दिए सुरक्षित रखें और तुरंत अस्पताल पहुंचें। सांस लेने में परेशानी, चेहरे पर जलने या गहरे घाव की स्थिति में भी तत्काल चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है। - डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला

जिले के सभी अस्पतालों में आपातकालीन वार्ड खुले रहेंगे। टांडा मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जरूरी आपातकालीन नंबर
सेवा
नंबर
एकीकृत आपातकालीन सेवा
112

पुलिस सहायता
100

अग्निशमन विभाग
101

एंबुलेंस सेवा
108

मेडिकल सहायता
102

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष
1077

महिला हेल्पलाइन
1091
गुड़िया हेल्पलाइन
1515

चाइल्ड हेल्पलाइन
1098

साइबर अपराध हेल्पलाइन
1930

एलपीजी गैस रिसाव
1906
सड़क दुर्घटना सहायता
1073
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed