फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People will show mirror to Congress in 2027: Nihal

कांग्रेस को 2027 में आईना दिखाएगी जनता : निहाल

Sun, 07 Dec 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
People will show mirror to Congress in 2027: Nihal
मंडी। भाजपा संगठनात्मक जिला मंडी के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की जनता 2027 में कांग्रेस पार्टी को सख्त सबक सिखाएगी। उनका कहना है कि जिस प्रकार कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई और अब गारंटियों को लेकर अपने नेताओं के मुंह छिपाते फिर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि जनता उन्हें अगले कई दशकों तक सत्ता में वापसी नहीं करने देगी। मंडी से जारी बयान में निहाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का मुख्य काम अब भाजपा नेताओं को गालियां देना रह गया है। कांग्रेसी नेता और मंत्री लगातार मंडी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा गाली-गलौच का सिलसिला जारी रहा तो जनता ही इस बार कांग्रेस को आईना दिखाएगी। निहाल ने कहा कि इतनी बड़ी आपदा के बावजूद सरकार राहत के बजाय लोगों की भावनाओं से खेल रही है। छह माह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री और मंत्री आपदा प्रभावित इलाकों में नहीं पहुंचे, जबकि मुख्यमंत्री को अपने तीन वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने की जल्दी है।  संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed