{"_id":"68a5bd481b99137a1b0919f4","slug":"people-should-maintain-the-dignity-and-sanctity-of-the-temple-hari-kangra-news-c-95-1-ssml1020-191593-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखें लोग : हरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखें लोग : हरि
विज्ञापन
नागिनी माता मंदिर कंडवाल में कमेटी के सदस्य व अन्य। स्रोत: कमेटी
मंदिर की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखें लोग : हरि
नागनी माता मंदिर कंडवाल में किए पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडवाल (कांगड़ा)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में शामिल नागनी माता मंदिर की प्रबंधक कमेटी पक्का टियाला कंडवाल बरंडा की बैठक अध्यक्ष हरि सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी के उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, रघुनाथ सिंह और खजांची ओम प्रकाश व सचिव किशोरी लाल ने कहा कि मंदिर में वार्षिक श्रावण मास मेलों की शुरुआत जुलाई से शुरू होती है। इन श्रावण मास मेलों का सितंबर तक आयोजन किया जाता है। इनमें पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के अतिरिक्त अन्य राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मेलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर कमेटी की ओर से गेट से लेकर मंदिर परिसर तक 31 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही जिला पुलिस को लिखित तौर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती के लिए आवेदन किया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे 34 वालंटियर और सीसीटीवी कैमरों से मेले में जेबकतरे और चोरों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रबंधन कमेटी 1976 में गठित हुई थी। इसके बाद से ही मंदिर के विकास में तेजी आई है। कमेटी की ओर से इस बार मंदिर परिसर में भगवान श्री राधा-कृष्ण और शीतला माता का मंदिर बनाया है। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल जाते हैं। उन्होंने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखें। मंदिर परिसर में सफाई की व्यवस्था कर ध्यान रखते हुए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। इस मौके पर प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, रघुनाथ सिंह, बिशन सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।