{"_id":"6780282319e9578be100fdf3","slug":"people-of-three-panchayats-will-no-longer-have-to-go-to-lambagaon-kangra-news-c-95-1-ssml1021-161306-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तीन पंचायतों के लोगों को अब नहीं काटने होंगे लंबागांव के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तीन पंचायतों के लोगों को अब नहीं काटने होंगे लंबागांव के चक्कर
Fri, 10 Jan 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। प्रदेश मंत्रिमंडल ने लंबागांव विकास खंड की ग्राम पंचायत कुंडग, मतियाल और ढड़ोल को बैजनाथ विकास खंड में मिलाने की मंजूरी दी है। इसको लेकर पंचायतों के लोगों ने खुशी जाहिर की है। ग्राम पंचायत ढड़ोल की प्रधान जय माला का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी पंचायत को लंबागांव विकास खंड से हटाकर के बैजनाथ विकास खंड से जोड़े जाना का एक सराहनीय कदम है।
लंबागांव विकास खंड के अतिरिक्त उनके तहसील, एसडीएम कार्यालय पुलिस थाना सहित सभी कार्यालय बैजनाथ में ही स्थित है। यहां तक कि उनका विधानसभा क्षेत्र भी बैजनाथ ही है। सिर्फ एक विकास खंड कार्यालय से संबंधित कार्य के लिए उन्हें लंबागांव जाना पड़ता था, जिससे उन्हें बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन, अब उनके सभी कार्य एक ही छत के नीचे होंगे। वहीं, कुंडग पंचायत की प्रधान लुहरी देवी कहना है कि लंबागांव विकास खंड के कार्यालय को छोड़कर के सभी कार्यालय बैजनाथ में ही है। कुडंग से लंबागांव की दूरी करीब 26 किलोमीटर है, जबकि बैजनाथ उनको 18 किलोमीटर ही पड़ता है। उनकी पंचायत से लंबागांव के लिए सीधी बस सुविधा भी नहीं थी, जबकि बैजनाथ के लिए उनके क्षेत्र से परिवहन की कोई दिक्कत नहीं है। मत्याल पंचायत के प्रधान डाॅ. अनिल मन्हास का कहना है कि उनकी मत्याल पंचायत को बैजनाथ विकास खंड में मिलाएं जाने की लंबे अरसे से मांग चली आ रही थी, जो आज पूरी हो गई।