फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People got relief from special revenue courts: Sanjay

विशेष राजस्व अदालतों से लोगों को मिली राहत : संजय

Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
People got relief from special revenue courts: Sanjay
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश के इतिहास में पहली बार तहसील और उप तहसील स्तर पर विशेष इंतकाल राजस्व अदालतों का आयोजन आरंभ किया है। इससे लोगों को अब बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने से निजात मिली है। विधायक संजय रत्न ने सोमवार को नवगठित पटवार वृत लुथान और हिरण का शुभारंभ करने के उपरांत कहा कि पटवार वृत लुथान के अंतर्गत लुथान, सुधंगल, कुन्ना और कैथल राजस्व गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पटवार वृत हिरण के अंतर्गत हिरण, कलरी, हलेड, चालड़, गारनी, लासण, वासण और कालीधार कोहाला इत्यादि राजस्व गांव के लोग शामिल होंगे। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी संजीव शर्मा, डीएसपी आरपी जसवाल, बीडीओ सुराणी अंशु चंदेल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर और तहसीलदार ज्वालामुखी राहुल समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed