{"_id":"65985941d4b0140d2a05ceed","slug":"people-are-caught-by-viral-due-to-dry-cold-there-is-crowd-in-hospitals-daily-kangra-news-c-95-1-kng1002-22031-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शुष्क ठंड से वायरल ने जकड़े लोग, अस्पतालों में रोजाना लग रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शुष्क ठंड से वायरल ने जकड़े लोग, अस्पतालों में रोजाना लग रही भीड़
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी लाइन। संवाद
धर्मशाला। प्रदेश भर में करीब पिछले दो माह से बारिश न होने के कारण शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। रोजाना अस्पतालों में सबसे अधिक मरीज वायरल को लेकर ही पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्ग शामिल हैं। शुष्क ठंड के चलते सूखी खांसी और जुकाम से हर कोई परेशान है। केवल जोनल अस्पताल धर्मशाला में ही रोजाना वायरल से 600 से 700 मरीज चिकित्सीय परामर्श के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को भी जोनल अस्पताल धर्मशाला में सर्जी-जुकाम से पीड़ित 659 लोग पहुंचे। इसमें 380 महिलाएं और 279 पुरुष शामिल हैं। वहीं, टांडा में भी रोजाना एक हजार से अधिक सर्दी-जुकाम के पीड़ित पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है।
लंबे समय से बारिश न होने के कारण मैदानी इलाकों में भारी धुंध और कोहरा पड़ रहा है। इस वजह से बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग जल्द वायरल का शिकार हो रहे हैं। चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि सुबह सूर्य न निकलने पर बच्चे और बुजुर्ग बाहर न निकलें। वहीं, धूप निकलने के बाद भी सैर के लिए निकलना चाहिए। इसके अलावा वायरल से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें सर्दी से बचाएं और गर्म कपड़े पहनाएं। वहीं, वायरल होने पर चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। बिना डाक्टर की सलाह से कोई दवाई न खाएं।
उधर, जोनल अस्पताल धर्मशाला के डॉ. उदय सिंह ने बताया कि रोजाना अस्पताल में बड़ी संख्या में वायरल से मामले सामने आ रहे हैं। शुष्क ठंड होने के कारण लोग आसानी से वायरल का शिकार हो रहे हैं। लोगों से अपील है कि ज्यादा ठंड होने पर गर्म कपड़े पहनें और सुबह शाम ठंडा पानी पीने की बजाय गुनगुने पानी का सेवन करें। वहीं, डाक्टर की सलाह लेने के बाद भी दवाई खाएं। अगर किसी को वायरल है तो परिवार से अन्य सदस्यों से थोड़ी दूरी बनाए रखें, ताकि वायरल दूसरों में न फैल सके। वायरल से बचने के लिए नींबू प्रजाति के फलों का प्रयोग करें। नमक डालकर गुनगुने पानी से कुल्ला करें और स्टीम लेते रहें।