फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People angry over mistreatment of elderly, protest in Dehra, demand for action

Kangra News: बुजुर्ग से दुर्व्यवहार पर भड़के लोग, देहरा में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Tue, 11 Nov 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Nov 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
People angry over mistreatment of elderly, protest in Dehra, demand for action
बुजुर्ग व्यक्ति पर कालिख पोतने के मालमे में एसडीएम देहरा को ज्ञापन सौंपते लोग। -स्रोत : जागरूक
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा बाजार में बीते शुक्रवार एक बुजुर्ग व्यक्ति पर महिला द्वारा कालिख पोतने और मारपीट करने के मामले में लोगों का आक्रोश भड़क उठा है। सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भाजपा ने लघु सचिवालय देहरा के बाहर प्रदर्शन कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम देहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर आरोपी महिला पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में देहरा की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं। लघु सचिवालय के बाहर हुए प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के सत्संग प्रमुख पवन बजरंगी ने कहा कि बुजुर्ग समाज की संपत्ति होते हैं। वह किसी एक घर के नहीं बल्कि पूरे समाज के होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। पवन ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि भरे बाजार में बुजुर्ग को पीटा गया, लेकिन शिकायत मिलने के कई घंटे बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष अजय खट्टा और अचल पठानिया ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला महासचिव सुशील कालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, अंजना डोगरा, सुरेंद्र मोहन सूद, सुशील शर्मा, रणजीत गुलेरिया, अभय चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
एसपी बोले- निष्पक्ष जांच जारी, जुड़ सकती हैं और धाराएं
ज्ञापन सौंपने के बाद सभी लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरा पहुंचे और एसपी मयंक चौधरी से मिलकर रोष व्यक्त किया। एसपी मयंक चौधरी ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस निष्पक्षता के साथ अपना कार्य कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर बयानों के आधार पर केस में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

यह था मामला
बीते शुक्रवार को देहरा में लघु सचिवालय के बाहर एक महिला ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर कालिख फेंककर मारपीट व दुर्व्यवहार किया था। बुजुर्ग व्यक्ति उस समय एसडीएम कार्यालय में किसी मामले में बयान दर्ज करवाने आए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

बुजुर्ग व्यक्ति पर कालिख पोतने के मालमे में एसडीएम देहरा को ज्ञापन सौंपते लोग। -स्रोत : जागरूक

बुजुर्ग व्यक्ति पर कालिख पोतने के मालमे में एसडीएम देहरा को ज्ञापन सौंपते लोग। -स्रोत : जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed