फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners demanded lump sum payment of pending dues

Kangra News: पेंशनरों ने एकमुश्त मांगा लंबित भुगतान

Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pensioners demanded lump sum payment of pending dues
लंबागांव (कांगड़ा)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन लंबागांव इकाई की बैठक अध्यक्ष मिलाप भंडारी की अध्यक्षता में जयसिंहपुर में हुई। इस मौके पर पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करके उपमंडलाधिकारी जयसिंहपुर के माध्यम से सरकार को मांगपत्र भेजा गया। इकाई ने सरकार से मांग की कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों का एकमुश्त अतिशीघ्र भुगतान किया जाए। इसके अतिरिक्त सरकार से यह मांग भी की कि चिकित्सा भंते के लंबित बिलों का भुगतान जल्द किया जाए। इसके अलावा पेंशनरों को भी निजी अस्पतालों में हिम केयर की सुविधा देने की मांग की। इस अवसर पर कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर विनोद भारती, राजेंद्र सिंह राणा, प्रीतम चंद, सुरेश कटोच, सतीश शर्मा, अमर सिंह, मिलाप चंद चौधरी, पवन सोनी, शक्ति चंद आदि पेंशनर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed