{"_id":"69824368088d1d70b30e6804","slug":"pensioner-forum-will-join-the-protest-kangra-news-c-95-1-kng1004-218962-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विरोध-प्रदर्शन में शामिल होगी पेंशनर फोरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विरोध-प्रदर्शन में शामिल होगी पेंशनर फोरम
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर फोरम नगरोटा सूरियां इकाई 12 फरवरी को भोजन अवकाश के समय विद्युत उपमंडल नगरोटा सूरियां कार्यालय में पेन डाउन, टूल डाउन विरोध में हिस्सा लेगी। प्रदेश ज्वाइंट एक्शन कमेटी के निर्णय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
फोरम के जिला कांगड़ा कार्यकारिणी के सलाहकार एवं इकाई सचिव कृष्ण भारद्वाज ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि बिजली संशोधन बिल 2025 जो कि केंद्र सरकार संसद में ला रही है। इसके दुष्प्रभावों के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जन प्रतिनिधियों और जनता से भी 12 फरवरी को विरोध में शामिल होने के लिए संपर्क साधा जाएगा। नगरोटा सूरियां इकाई 10 फरवरी को होने वाली मासिक बैठक में आगामी रणनीति बनाएगी। खंड की पंचायत मसरूर के प्रधान प्रवेश कुमार ने कहा है कि बिजली बिल 2025 और स्मार्ट मीटर के विरोध के लिए बैठक में सभी सदस्य ग्रामीणों सहित हिस्सा लेंगे। संवाद