फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pension of ministers and MLAs increases immediately, not that of employees: Chaudhary

मंत्री-विधायकों की पेंशन तुरंत बढ़ जाती है, कर्मचारियों की नहीं : चाैधरी

Thu, 12 Jun 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pension of ministers and MLAs increases immediately, not that of employees: Chaudhary
कांगड़ा। दस वर्षाें के बाद भी पेंशन काे नहीं बढ़ाया जाता, लेकिन मंत्रियाें और विधायकों काे जब अपनी पेंशन बढ़ानी हाेती है, ताे ढाई वर्ष के बाद ही कमीशन बिठा दिया जाता है। यह बात बुधवार काे विद्युत बाेर्ड पेंशनर फोरम कांगड़ा की बैठक में इकाई के अध्यक्ष एनडी चाैधरी ने कही। उन्हाेंने कहा कि पेंशनराें का एरियर वर्ष 2016 से पेंडिंग पड़ा हुआ है। इसके साथ ही पेंशनराें के अन्य महंगाई भत्ताें की लगभग चार किस्तें रुकीं हुई हैं। वहीं, जाे लाेग तीन से चार वर्षाें से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनको पेंशन के अलावा काेई भी भत्ता नहीं दिया जाता है। बैठक में माैजूद सभी पेंशनरों ने सरकार और बिजली बाेर्ड से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी महंगाई भत्ताें और बकाया एरियर का भुगतान किया जाए, ताकि पेंशनरों काे परेशानियों का सामना न पड़े। बैठक में सचिव डीएल मल्हाेत्रा, प्रेस सचिव जनक राज, काेषाध्यक्ष ओपी गुलेरिया, उपाध्यक्ष मदन मेहरा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी भारती सहित कई पेंशनर माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed