फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Peersluhi gets a big gift from the Chief Minister: Mankotia

पीरसलूही को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : मनकोटिया

Mon, 25 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Peersluhi gets a big gift from the Chief Minister: Mankotia
परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पीरसलूही क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि पीरसलूही रोड से पीरसलूही अस्पताल तक एम्बुलेंस रोड को पक्का करने के लिए 22.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री पहले ही इस क्षेत्र के लिए करोड़ों की योजनाओं की सौगात दे चुके हैं। चामुखा-पीरसलूही-शांतला-तूतड़ू-बंगाणा मार्ग को अपग्रेड व चौड़ा करने व नौरी (पीर सलूही) से किटपल तक पुल के लिए नौ करोड़ रुपये, नौरी (पीर सलूही) से मसेह खड्ड पर पुल एवं भावरण लाल मिट्टी (सेरा) तक सड़क निर्माण के लिए 9.50 करोड़ रुपये दिए गए। मनकोटिया ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed