{"_id":"68fbddc4fafcb3018e04fc8a","slug":"paving-the-way-for-the-construction-of-dehra-college-building-kangra-news-c-95-1-kng1024-202402-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा काॅलेज के भवन निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा काॅलेज के भवन निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। लंबे अरसे से अधर में लटके देहरा काॅलेज के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भवन के निर्माण के लिए चिह्नित 2.7013 हेक्टेयर वन भूमि के लिए एफसीए की मंजूरी अरसे से लटकी हुई थी। चिह्नित जमीन की एफसीए क्लीयरेंस के लिए कई आपत्तियां लगाई गई थीं लेकिन सारी आपत्तियों को दूर करने के बाद इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद शिक्षा विभाग को कैंपा फंड जमा करवाना था। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से देहरा काॅलेज प्रशासन के पास 81.5 लाख रुपये जमा करवा दिए गए हैं। अब कॉलेज प्रशासन इसे अगले सप्ताह तक वन विभाग के खाते में जमा करवा देगा। इसके बाद संबंधित वन भूमि शिक्षा विभाग के नाम हो जाएगी और देहरा काॅलेज के भवन निर्माण की राह आसान हो जाएगी। काफी समय से कैंपा फंड की राशि नहीं मिलने से जमीन संबंधी प्रकिया रुक गई थी। वहीं, लोक निर्माण विभाग देहरा के पास काफी समय से कॉलेज भवन के निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये जमा हैं। देहरा काॅलेज कैंपस 150 कनाल में बनेगा। अब 50 कनाल भूमि के लिए एफआरए का केस स्थानीय डीएफओ कार्यालय के पास है जबकि 30 कनाल भूमि पहले ही काॅलेज के नाम हो चुकी है।
पूर्व सीएम वीरभद्र ने की थी काॅलेज खोलने की घोषणा
तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साल 2017 में देहरा में काॅलेज खोलने की घोषणा की थी। उस समय से अभी तक इस काॅलेज को सरकारी स्कूल देहरा में चार कमरों में चलाया जा रहा है। काॅलेज भवन के निर्माण के लिए पांच करोड़ मंजूर हैं जो लोक निर्माण मंडल देहरा को मिल चुके हैं लेकिन अभी तक सरकार और प्रशासन काॅलेज को भूमि मुहैया नहीं करवा पाए हैं। देहरा काॅलेज के प्राचार्य सतीश सोनी ने कहा कि सरकार से कैंपा फंड के लिए कालेज प्रशासन को 81.5 लाख रुपये की राशि मिल गई है। जिसे अगले सप्ताह तक वन विभाग के पास जमा करवा दिया जाएगा। कहा कि यह देहरा क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।