फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patwarkhanas closed in protest against state cadre, people who came to make certificates returned disappointed

Kangra News: स्टेट कैडर के विरोध में पटवारखाने बंद, प्रमाणपत्र बनाने आए लोग लौटे मायूस

Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Patwarkhanas closed in protest against state cadre, people who came to make certificates returned disappointed
धर्मशाला। स्टेट कैडर करने के विरोध में पटवार एवं कानूनगो महासंघ के आह्वान पर जिला कांगड़ा में मंगलवार को पटवारियों एवं कानूनगो के छुट्टी पर चले जाने से काम ठप रहा। लोगों को काम न होने की सूरत में उन्हें पटवार खानों से बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि मंगलवार को बहुत से लोग ई-केवाईसी और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पटरवाखानों में पहुंचे थे। एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी ने नीट के एग्जाम के लिए ओबीसी का प्रमाणपत्र बनवाना है और आखिरी तिथि तक पता नहीं यह प्रमाणपत्र बन भी पाएगा या नहीं। इसके अलावा भी बहुत से लोगों को बिना काम के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पटवारियों एवं कानूनगो ने स्टेट कैडर का उपमंडलाधिकारी कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग कर विरोध जताया और सरकार से इस निर्णय को वापस लेने का आग्रह किया। पटवारी एवं कानूनगो वर्ग का कहना है कि वे स्टेट कैडर करने का विरोध सिर्फ इसलिए कर रहे हैं कि कहीं पर कनाल-मरले तो कहीं पर बीघा-विस्वा की प्रणाली प्रचलित है। पूरे प्रदेश के राजस्व रिकाॅर्ड में एकरूपता नहीं है। उनका कहना है कि सरकार आनन-फानन में फैसले ले रही है, जो प्रदेश हित में नहीं है। सरकार के इस फैसले से पटवारियों एवं कानूनगो वर्ग की सीनियाेरिटी पर भी विपरीत असर पड़ेगा। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला कांगड़ा की समस्त तहसीलों और उपमंडलाधिकारी कार्यालयों में पटवारियों एवं कानूनगो वर्ग ने शांतिपूर्वक गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed