फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patients returned without treatment, OPD remained closed

Kangra News: बिना इलाज लौटे मरीज, बंद रहीं ओपीडी

Tue, 20 Aug 2024 03:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 20 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Patients returned without treatment, OPD remained closed
धर्मशाला/ज्वालामुखी/जवाली (कांगड़ा)। कोलकाता में महिला चिकित्सक की दुराचार के बाद हत्या के विरोध में सोमवार को भी जिलेभर के अस्पतालों में चिकित्सक हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को भी चिकित्सकाें की हड़ताल जारी रहेगी, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। सोमवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों ने सभी प्रकार की ओपीडी को बंद रखा। इस दौरान केवल मात्र आपातकालीन सेवाएं ही जारी रखी गईं। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी और जवाली में भी मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बीमार अस्पताल में आए और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे देश के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने न्याय के लिए गुहार लगाकर संघर्ष का मार्ग अपनाया है और स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में ज्वालामुखी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय बजाज ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे देश के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी महिला चिकित्सक के साथ हुए अमानवीय घटनाक्रम के खिलाफ संघर्ष पर हैं और सोमवार तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं, आगे जो निर्देश होंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। उधर, जवाली में मरीजों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द कोई निर्णय लेना चाहिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed