फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patients are not getting free medicines in Noorpur Hospital

Kangra News: नूरपुर अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहीं निशुल्क दवाएं

Sat, 16 Nov 2024 09:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 Nov 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
Patients are not getting free medicines in Noorpur Hospital
धर्मशाला। नागरिक अस्पताल नूरपुर में मरीजों को बुनियादी दवाइयां भी नहीं मिल पा रही हैं। इससे अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल की डिस्पेंसरी में आवश्यक दवाइयों की कमी है। डिस्पेंसरी में मरीजों को कैल्शियम की दवा भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इस कारण मरीजों को यह दवाई 150 से 170 रुपये में निजी मेडिकल स्टोरों से खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल में अपनी माता के लिए दवाई लेने गए रविंद्र कुमार सहित सुनीता और संध्या देवी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य झुटनों के दर्द से परेशान थे। डॉक्टर ने उन्हें कैल्शियम की दवाई लिखी, लेकिन जब वे अस्पताल की डिस्पेंसरी में गए तो वहां उपलब्ध ही नहीं थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें यह दवाई निजी मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ी। इसी प्रकार के अन्य मरीजों को भी दवाइयों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। मरीजों का कहना है कि प्रदेश सरकार एक तरफ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की बात करती है, लेकिन अस्पतालों में निशुल्क मिलने वाली दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं। इससे गरीब मरीजों को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नूरपुर अस्पताल के एमएस डॉ. दिलवर सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन अगर किसी मरीज को दवाइयां नहीं मिली हैं तो इसकी जांच की जाएगी। कई बार प्रशिक्षु की ड्यूटी वहां लगाई होती है तो हो सकता है उन्हें दवाई के बारे में जानकारी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed