{"_id":"65f9d255fab1aafd78060059","slug":"patient-upset-in-chc-lunge-duty-imposed-in-doctors-tiara-kangra-news-c-95-1-ssml1022-129150-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएचसी लंज में मरीज परेशान, डॉक्टर की तियारा में लगा दी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएचसी लंज में मरीज परेशान, डॉक्टर की तियारा में लगा दी ड्यूटी
Tue, 19 Mar 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
लंज अस्पताल में डाक्टर का इंतजार करते हुए मरीज। संवाद
लंज(कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज सीएचसी के चिकित्सक की रात्रि सेवाएं तियारा अस्पताल में लगाने से यहां सीएचसी में आने वाले मरीजों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को तैनात कर्मचारियों की ओर से लपियाणा या नगरोटा सूरियां भेजा जा रहा है। अपर लंज पंचायत की ज्योति देवी ने बताया कि वह अपनी सास निशा देवी और एक साल के बच्चे की जांच करवाने आई थीं, लेकिन डाॅक्टर के न होने से उनको परेशानी हुई। जबकि लंज खास पंचायत के मलाडू गांव के सन्नी ठाकुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी मोनिका और दो वर्षीय बेटी विदांशी की जांच करवाने अस्पताल आए थे, लेकिन डाॅक्टर न होने से उनको लपियाणा जाना पड़ा। वहां पर लैब में टेस्ट न होने पर उनको वापस लंज आकर टेस्ट करवाने पड़े और वापस लपियाणा दवाई के लिए जाना पड़ा।
स्थानीय लोगों में विनोद चौधरी, अभिषेक भारद्वाज, सुनील कुमार, सुनीता देवी, सुभाष चंद और वटवल्ला गांव के छोटू राम ने बताया कि मौजूदा विधायक ने चुनावों के समय सीएचसी में रात्रि सुविधा, पूरा स्टाफ और 50 बेड का अस्पताल बनाने का वायदा तो किया था, लेकिन धरातल पर सब वायदे हवा हवाई साबित हुए हैं। लोगों ने कहा है कि यही हालात रहे तो लोगों को मजबूरन सीएचसी को ताला लगाना पड़ेगा। इसकी जवाबदेही विधायक और बीएमओ तियारा की होगी।
कोटस-
जिला कांगड़ा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। बीएमओ तियारा से लंज सीएचसी में डाॅक्टर नहीं आने का पता चल सकता है।
विज्ञापन
बीएमओ तियारा डॉ. बिक्रम कटोच ने बताया ब्लॉक तियारा में डाक्टरों की कमी की वजह से हर जगह से तियारा में रात्रि ड्यूटी के लिए डाॅक्टर तैनात करने पड़ रहे हैं। इस वजह से लंज सीएचसी के डाॅक्टर की भी ड्यूटी रात्रि सेवा के लिए तियारा में लगाई गई है।
शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मैंने सीएमओ कांगड़ा को निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार से सीएचसी लंज में चिकित्सक उपलब्ध हो जाएगा।