फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Partial relief from inflation, prices fall as soon as local vegetables are ready

Kangra News: महंगाई से आंशिक राहत, देसी सब्जियां तैयार होते ही गिरे दाम

Sun, 02 Nov 2025 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Nov 2025 08:48 AM IST
विज्ञापन
Partial relief from inflation, prices fall as soon as local vegetables are ready
धर्मशाला के कचहरी अड्डा में सब्जी की दुकान में खरीदारी करते लोग। -संवाद
धर्मशाला/कांगड़ा। मौसम की चाल सुधरते ही स्थानीय उपज मंडियों तक पहुंचने लगी है। इससे सब्जियों के आसमान छू रहे दामों में थोड़ी नरमी आई है। इस गिरावट ने आम गृहिणियों को बड़ी राहत दी है। धर्मशाला के बाजार में तीन दिन पहले 140 रुपये प्रति किलो बिक रही फूल गोभी अब 100 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। आलू और फ्रासबीन को छोड़कर, लगभग सभी सब्जियों के दाम में 10 से 50 रुपये तक की कमी आई है।
विज्ञापन

विक्रेताओं के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल सब्जियों के दाम अब भी 30 से 40 फीसदी अधिक बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण मानसून में हुई भारी बरसात और बाढ़ को बताया गया है। प्याज और टमाटर जैसे मुख्य खाद्य पदार्थ भी क्रमशः 30 और 40 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में महंगे हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा के सब्जी विक्रेता पवन कुमार ने बताया कि भारी बारिश से न सिर्फ स्थानीय बिजाई प्रभावित हुई, बल्कि पंजाब जैसे अन्य क्षेत्रों से आने वाली हरी सब्जियां भी कम आ रही हैं, जिससे मंडी से ही माल महंगा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी सब्जियों के मंडियों में आने से अब सब्जियों के दाम कम होने लगे हैं। पिछले 3-4 दिन की तुलना में सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये का अंतर आया है। अब धीरे-धीरे सब्जियां थोड़ी सस्ती होना शुरू हो जाएंगी। - उषा देवी, सब्जी विक्रेता, कचहरी

बाहरी राज्याें से अभी बहुत कम हरी सब्जियां पहुंच रही हैं। इसके कारण हरी सब्जियाें के दामाें में पिछले साल के मुकाबले मंडियों से महंगे दामाें पर सामान मिल रहा है। इसका असर आम लाेगाें पर भी पड़ रहा है। -पवन कुमार, सब्जी विक्रेता, कांगड़ा


देसी सब्जियां तैयार होना शुरू हो गईं हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में देसी सब्जी को तैयार हाेने में अभी लगभग 15 से 20 दिन और लगेंगे। देसी सब्जियों के मंडियों में पहुंचने से सब्जी के दामाें में कुछ इजाफा हाेगा। -काकू राम, सब्जी विक्रेता, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed