फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Parmar should show concern for all sections of society: Rajput Mahasabha

समाज के सभी वर्गों के लिए चिंता दिखाएं परमार : राजपूत महासभा

Wed, 12 Aug 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 12 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Parmar should show concern for all sections of society: Rajput Mahasabha
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश राजपूत महासभा ने सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से ओबीसी सम्मेलन में दिए गए वक्तव्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। महासभा ने कहा कि सामाजिक न्याय की चिंता का स्वागत है लेकिन यह चिंता समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन

महासभा के अध्यक्ष केएस जम्वाल, महासचिव विजय चंदेल, पूर्व सैनिक विंग के अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा (सेवानिवृत्त) और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय समन्वयक बचन सिंह राणा ने संयुक्त बयान जारी कर विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि विधायक ने स्वर्ण आयोग की आय सीमा केंद्र के समान करने, आरक्षण का लाभ वास्तविक वंचितों तक पहुंचाने, और एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने जैसे विषयों पर रुख स्पष्ट क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में जारी आंदोलन के समर्थन में विधायक की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed