{"_id":"6fca1ddfd98ada1ed97479904e952bed","slug":"panchyat-election-hindi-news-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"115 साल के मुंशीद्दीन और 100 वर्षीय उनकी पत्नी ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
115 साल के मुंशीद्दीन और 100 वर्षीय उनकी पत्नी ने किया मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Tue, 12 Jan 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में द्वितीय चरण के मतदान में युवा वर्ग और महिलाओं ने तो उत्साह और नई उमंग के साथ मतदान किया ही, वहीं बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विकास खंड नूरपुर के तहत पंचायत झिकली भरमोली निवासी 115 वर्षीय मुंशीद्दीन और उनकी पत्नी 100 वर्षीय नेतो बीबी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। बुजुर्ग दंपति में मत के समय उत्साह देखते ही बनता था। इन्होंने खासकर युवाओं से अपने मत का सही प्रयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन