फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   panchayat samiti congress fatehpur

फतेहपुर पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा

Sun, 31 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 31 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
panchayat samiti congress fatehpur

पंचायत समिति फतेहपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने लगातार चौथी बार कब्जा कर लिया है। शनिवार को संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज की। इससे पूर्व 27 जनवरी को पूर्ण बहुमत होने के बावजूद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर आम सहमति न बन पाने के कारण चुनाव नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


लेकिन शनिवार को दोबारा विधायक एवं कृषि व ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया के आवास पर सभी कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों की बैठक बुलाई गई। लंबी जद्दोजहद के बाद रैहन बार्ड से सुरिंद्र कुमार उर्फ पादू को अध्यक्ष तथा रे-टटबाली वार्ड की बाशला देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकित किया गया। बैठक के बाद खंड कार्यालय के सभा हाल में तहसीलदार फतेहपुर चंदन कपूर की अध्यक्षता में मतदान प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस के सुरिंद्र कुमार को 32 में 23 मत तथा भाजपा के संजय राणा को 9 मत मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की बाशला देवी को 21 व भाजपा की अरुणा देवी को 11 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक पुष्टि की। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश राणा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन मुनीश राणा, युकां अध्यक्ष विवेक पधेडिया, अश्वनी राणा, अनुपम शर्मा, अनीता कुमारी इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed