फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Panchayat representatives will be taught the tricks of running the 'village government': Gupta

पंचायत प्रतिनिधियों को सिखाएंगे ‘गांव की सरकार’ चलाने के गुर : गुप्ता

Sun, 06 Sep 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Sep 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives will be taught the tricks of running the 'village government': Gupta
भेड़ू महादेव में 7 सितंबर से 5 नवंबर तक चलेगा बुनियादी प्रशिक्षण, आठ बैचों में होंगे 361 प्रतिनिधि शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धीरा (कांगड़ा)। विकास खंड सुलह के नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम सात सितंबर से शुरू होगा। पंचायत समिति हॉल, सुलह स्थित भेड़ू महादेव में आयोजित होने वाला प्रशिक्षण पांच नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम को आठ बैचों में बांटा गया है। इसमें संबंधित पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य भाग लेंगे।
खंड विकास अधिकारी सुलह कमलजीत गुप्ता की ओर से जारी आदेश में सभी पंचायत सचिवों और प्रधानों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

पहला बैच सात से 10 सितंबर तक आयोजित होगा, जिसमें सात पंचायतों के 44 प्रतिनिधि शामिल होंगे। दूसरा बैच 14 से 17 सितंबर तक होगा, जिसमें 44 प्रतिनिधि भाग लेंगे। तीसरे बैच में 21 से 24 सितंबर तक छह पंचायतों के 42 प्रतिनिधि प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा बैच 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक होगा, जिसमें छह पंचायतों के 48 प्रतिनिधि शामिल होंगे। पांचवें बैच में पांच से आठ अक्तूबर तक 46, छठे बैच में 12 से 15 अक्तूबर तक 46 और सातवें बैच में 21 से 24 अक्तूबर तक 49 प्रतिनिधि प्रशिक्षण लेंगे।

अंतिम यानी आठवां बैच दो से पांच नवंबर तक आयोजित होगा, जिसमें छह पंचायतों के 42 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बीडीओ कमलजीत गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण सभी संबंधित प्रधानों, उपप्रधानों और पंचायत सदस्यों के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed