फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Panchayat Raj by-election nominations were scrutinized, no error was found

Kangra News: पंचायती राज उपचुनाव के नामांकनों की हुई छंटनी, नहीं मिली कोई त्रुटि

Tue, 17 Sep 2024 05:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Raj by-election nominations were scrutinized, no error was found
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंचायतों में रिक्त हुए 41 पदों के लिए 29 सितंबर को होने वाले उपुचनाव के लिए 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। इस दौरान भरे गए सभी नामांकन पत्रों में किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं पाई गई है। जिला कांगड़ा में 29 सितंबर को पंचायती राज संस्थाओं के तहत रिक्त पड़े पदों उपचुनाव होना है।
विज्ञापन

इसके चलते 11 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसमें 13 सितंबर तक चली इस प्रक्रिया के दौरान 63 लोगों ने नामांकन भरा है। वहीं अब 18 सितंबर को सुबह 10 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी कि कितने लोग मैदान में हैं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के नामांकन प्रक्रिया के चलते 63 आवेदन पहुंचे हैं, जिनका सोमवार को छंटनी की गई है, जिसमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed