फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pancham Gupta first in the district level round of Youth Parliament program

Kangra News: युवा संसद कार्यक्रम के जिला स्तरीय राउंड में पंचम गुप्ता प्रथम

Fri, 27 Feb 2026 07:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Pancham Gupta first in the district level round of Youth Parliament program
विकसित भारत युवा संसद और युवा कनेक्ट 2026 कार्यक्रम का सफल आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश परिसर धर्मशाला के सभागार में वीरवार को विकसित भारत युवा संसद और युवा कनेक्ट-2026 कार्यक्रम के जिला स्तरीय राउंड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक प्रक्रियाओं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीूय के डीन प्रदीप कुमार और जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार एवं विनय शर्मा और विशिष्ट अतिथियों ने युवाओं को संबोधित किया। कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति शैली और विषय की समझ के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के जिलास्तरीय राउंड में पंचम गुप्ता प्रथम, वैष्णवी डोगरा द्वितीय और अंकुश शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं विजेता जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 मार्च को राज्यपाल के समक्ष अपना वक्तव्य रखेंगे।वक्ताओं ने युवाओं को सकारात्मक सोच, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। युवा संसद में प्रतिभागियों ने शिक्षा, रोजगार, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा युवा भारत कार्यालय के उप-निदेशक ध्रुव डोगरा ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed