फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Palampur Municipal Corporation will receive the Skoch Award in Delhi today.

Kangra News: नगर निगम पालमपुर को दिल्ली में आज मिलेगा स्कॉच पुरस्कार

Sat, 20 Sep 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 20 Sep 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
Palampur Municipal Corporation will receive the Skoch Award in Delhi today.
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर को कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन करने के लिए देश की प्रतिष्ठित स्कॉच एजेंसी सम्मानित करेगी। नगर निगम आयुक्त के पास एजेंसी की ओर से इस बारे में पत्र प्राप्त हो चुका है। पुरस्कार 20 सितंबर को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर, सिल्वर ओक हॉल में प्रदान किया जाएगा। नगर निगम की ओर से महापौर गोपाल नाग और आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा सम्मान प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

बताया गया कि नगर निगम पालमपुर को यह पुरस्कार विरासती (पुराने) कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए मिलेगा। कई वर्षों से नगर निगम के कूड़ा संयंत्र में कचरे के ढेर जमा थे, जिनका निस्तारीकरण कठिन हो रहा था। निगम आयुक्त ने मेयर, पार्षदों व अधिकारियों के सहयोग से वैज्ञानिक तरीके अपनाए और प्रदूषण फैलने से रोका। इस पहल को स्कॉच एजेंसी ने मूल्यांकन प्रक्रिया में परखते हुए सफल माना और पुरस्कार के योग्य समझा।
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार नगर निगम के लिए गर्व का क्षण है और सभी अधिकारी व कर्मचारी इसके हकदार हैं। महापौर गोपाल नाग ने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क का परिणाम है। वहीं पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने भी नगर निगम के अधिकारियों, मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षदों और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed