{"_id":"6ae4a3afc401ca9179081426","slug":"palampur-municipal-corporation-and-the-mla-have-gone-back-on-their-promises-kangra-news-c-95-1-kng1046-264157-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम पालमपुर व विधायक ने की वादाखिलाफी : प्रवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम पालमपुर व विधायक ने की वादाखिलाफी : प्रवीन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। पालमपुर के पुराने बस अड्डे पर पर्यटन विभाग की ओर से निर्माणाधीन भवन के चलते प्रभावित दुकानदारों, टैक्सी और ऑटो संचालकों के पुनर्वास में देरी पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने नगर निगम और स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
प्रवीन कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को पुराने बस अड्डे में आयोजित बैठक में प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर सहमति बनी थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि पर्यटन विभाग की निर्माणाधीन इमारत का पहला लेंटर पड़ते ही दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि भवन के तीन लेंटर पड़ने और चौथे की तैयारी होने के बावजूद दुकानदारों को दुकानें क्यों नहीं मिलीं। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। संवाद