फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paddy shifted from warehouse to mill

Kangra News: गोदाम से मिल में शिफ्ट किया धान

Sat, 01 Feb 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Paddy shifted from warehouse to mill
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के गोदामों में कीड़े के कारण खराब हो रहे धान को बचाने के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से दवाई का छिड़काव कर दिया गया है। इससे कीड़ा खत्म हो गया है। गोदाम से धान को साफ कर वहां से विभिन्न मिलों में भेज दिया गया है। इससे अब समय पर धान से चावल निकाल लिया जाएगा, ताकि सरकार को किसी प्रकार के नुकसान का सामना न करना पड़े। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद विभाग और निगम हरकत में आया है और उन्हें धान को वहां से शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने बरसात के बाद किसानों ने हजारों क्विंटल धान खरीदा था, जिसमें से अधिकतर धाम को मिलों में भेज दिया था। मगर जो धान गोदाम में रखा गया था उसमें से एक गोदाम में धाम को कीड़ा लग गया था। इस अनदेखी और लापरवाही को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। अब निगम ने गोदामों की साफ सफाई और फ्यूमिगेशन करवा कर धाम मिलों को भेज दिया है। यह धान फतेहपुर के एक गोदामों में रखा गया था।
विज्ञापन

उधर, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम कांगड़ा के एरिया मैनेजर सरवण कुमार ने कहा कि धान को मिलों में शिफ्ट कर दिया है और बाकि धान को भी दो-तीन दिन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की स्टेट एजेंसी के नोडल अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि धान की फ्यूमिगेशन कर दी गई है और धान को मिल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब समय पर धान से चावल निकाल लिया जाएगा और उपभोक्ताओं को समय पर वितरित भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed