फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Only 108 candidates appeared for the second round of counselling for DElEd admission.

Kangra News: डीएलएड प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग में मात्र 108 अभ्यर्थी पहुंचे

Mon, 29 Sep 2025 08:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:52 AM IST
विज्ञापन
Only 108 candidates appeared for the second round of counselling for DElEd admission.
धर्मशाला। दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) 2025-27 के लिए 23 से 25 सितंबर तक हुई दूसरे चरण की काउंसलिंग में अपेक्षाकृत कम अभ्यर्थी पहुंचे। इसके कारण 1100 से अधिक सीटें अब भी रिक्त पड़ी हैं। दूसरे चरण में मात्र 108 अभ्यर्थी ही काउंसलिंग के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस चरण में 1152 सीटों को भरने के लिए 1825 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। मगर काउंसलिंग के पहले दिन केवल 23, दूसरे दिन 50 और तीसरे दिन करीब 35 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। दूसरे चरण में कुल मिलाकर मात्र 108 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया।
विज्ञापन

बोर्ड ने डीएलएड सत्र 2025-27 के लिए 29 मई को प्रदेशभर में 87 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। 15,609 अभ्यर्थियों में से 14,352 ने परीक्षा दी, जबकि 1,257 अनुपस्थित रहे। जुलाई में घोषित परिणाम में 3,203 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। इनमें से न्यूनतम 45 फीसदी अंक हासिल करने वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी और निजी डाइट संस्थानों में कुल लगभग 2,550 सीटें ही भरी जानी हैं। अब तक हुई दो चरण की काउंसलिंग के बाद भी 1100 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मेरिट लिस्ट को रिवाइव नहीं किया गया तो इन सीटों को भरना कठिन होगा, क्योंकि कई अभ्यर्थी पहले ही अन्य कोर्सों में प्रवेश ले चुके हैं और काउंसलिंग में भाग नहीं ले रहे।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि खाली सीटों को भरने के लिए जल्द ही तीसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed