फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ongoing efforts to root out drug addiction: Kishori

नशे को जड़ से खत्म करने के चल रहे प्रयास : किशोरी

Sun, 23 Feb 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ongoing efforts to root out drug addiction: Kishori
संत राम कॉलेज में वार्षिक समारोह में कार्यक्रम देते छात्राएं। स्रेात: कालेज प्रबंधन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। विधायक किशोरी लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया और पंडित संत राम की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन सरकार और समाज के समक्ष चुनौती है। प्रदेश से नशे के प्रचलन को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने छात्रों से भी आह्वान किया कि नशे से दूर रहें। किताबी ज्ञान के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद भी शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इनसे विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव होता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विधायक ने इस अवसर पर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इससे पहले महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कौंडल ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बीपीए अध्यक्ष अनुराग शर्मा, बीडीओ राकेश पटियाल, बीएमओ दिलावर दयोल, अतुल चौधरी, शैलभ अवस्थी, मोहिंदर पाल, और निशा मेहरा उपस्थित रहे।

संत राम कॉलेज में वार्षिक समारोह में कार्यक्रम देते छात्राएं। स्रेात: कालेज प्रबंधन

संत राम कॉलेज में वार्षिक समारोह में कार्यक्रम देते छात्राएं। स्रेात: कालेज प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed