फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   On Durga Ashtami, 2200 devotees renovated the head in Chamunda temple

अष्ठमी के दिन 2200 श्रद्धालु चामुंडा मंदिर व शिवालय में हुए नत्मस्तक

Tue, 17 Aug 2021 12:35 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
On Durga Ashtami, 2200 devotees renovated the head in Chamunda temple
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा मंदिर में नौ से 17 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के दौरान मंदिर में व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए सुरक्षा के लिहाज से एक जीओ, सात एनजीओ, 26 मुख्य आरक्षी, आठ आरक्षी, 20 महिला पुलिस और 30 होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी मेले के दौरान अभी तक कुल 30 से 35 हजार श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार नतमस्तक हुए और आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन प्रमाण पत्र न होने पर 2500 श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए वापस भेजा गया। इस बार दर्शन करने से पहले अनिवार्य किया गया था कि श्रद्धालु दर्शन करने से पहले पर्ची कटवाए, चाहे वह स्थानीय श्रद्धालु हो या बाहरी राज्यों का। बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश वर्जित किया गया था।
विज्ञापन

नवरात्र में हवन यज्ञ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था और किसी भी लंगर संस्था इस बार खुले में लंगर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध था। सफाई की व्यवस्था के लिए इस बार भी शुलभ शौचालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए थे, लेकिन इस बार लंगर न लगने की वजह से हर तरफ सफाई देखने को मिली। गुप्त नवरात्रों के दौरान हर आने-जाने वाले पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त कैमरे लगाए हैं। मंदिर के साथ बहती बाण गंगा में नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिर को सुबह चार बजे खोला जा रहा है और रात 10 बजे मंदिर के कपाट बंद किए जा रहे हैं। दुर्गा अष्टमी पर 2200 श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार में नतमस्तक हुए तथा 100 लोगों को वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed