फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Officers and employees should work dutifully and honestly: Chief Secretary

कर्तव्यनिष्ठता और ईमानदारी से कार्य करें अधिकारी और कर्मचारी : मुख्य सचिव

Sat, 18 May 2024 03:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees should work dutifully and honestly: Chief Secretary
धर्मशाला में एनआईसी के सभागार में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव की तैयारि
धर्मशाला। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार को धर्मशाला में एनआईसी के सभागार में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र और धर्मशाला विस उपचुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में जुटे सभी अधिकारी, कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठता और ईमानदारी से कार्य करें ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश अनुपालना भी सुनिश्चित की जाए तथा चुनावी कार्य के लिए तैनात वीडियो निगरानी दल, स्टैटिक निगरानी दल, उड़न दस्तों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से आपस में समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि कांगड़ा जिला सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और जांच की सुदृढ़ व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो सके। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पोलिग बूथों पर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधा के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की और मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीसी और एसपी बताया प्लान
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिला निर्वाचन विभाग की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया के प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने भी पुलिस प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयार प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed