फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nutritious diet is also important for mental health: Bairava

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी पौष्टिक आहार जरूरी : बैरवा

Tue, 13 Feb 2024 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nutritious diet is also important for mental health: Bairava
पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान में जिला स्तरीय ‘ईट राइट मिलेट फेस्टिवल’’’’’’’’ के श
पालमपुर (कांगड़ा)। पौष्टिक आहार शारीरिक स्वास्थ्य के साथ हमारे आचार, व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य को भी संबल प्रदान करता है। आज के समय में हमें फूड सिक्योरिटी के साथ न्यूट्रीशनल सिक्योरिटी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय ‘ईट राइट मिलेट फेस्टिवल’ के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यह बात कही। इस दौरान मिलेट मैन के नाम से विख्यात पद्मश्री पुरस्कार विजेता नेकराम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोटे अनाज की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिले में इसके तहत 920 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई है और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से इन बच्चों तक पौष्टिक तत्वों से युक्त चाॅकलेट बार पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान पालमपुर नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा, आयुक्त पालमपुर नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग सविता ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, बीडीओ भवारना भानु प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






मोटा अनाज नहीं अमृत है श्रीअन्न : नेकराम
इस दौरान पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत नेकराम ने अपने संबोधन में कहा कि यह मोटा अनाज नहीं, अपितु अद्भुत अनाज एवं अमृत है। उन्होंने कहा कि यह अनाज कभी भी खराब नहीं होता इसलिए इसके सेवन से सेहत भी कभी खराब नहीं होगी। आज के समय में हम केवल चावल और गेहूं पर ही निर्भर हैं, जिनमें सबसे कम पौष्टिकता होती है। हमें पूरे वर्ष एक प्रकार का अन्न खाने की बजाय प्रकृति और ऋतु के अनुरूप अन्न का सेवन करना चाहिए।



इन गतिविधियों का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में मोटे अनाज के लाभ और उनके उपयोग को लेकर लोगों में जागरूक पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। मेले में मिलेट्स से बने व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। साथ ही मिलेट्स के फायदे बताने वाले जागरूकता के कार्यक्रम, विद्यार्थियों के बीच विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मिलेट्स की उपयोगिता को दर्शाती प्रदर्शनियां विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed