{"_id":"68f0fac358f0f54f9b0c8cf9","slug":"nutrition-month-concludes-with-annaprasanna-and-godh-bharai-ceremonies-kangra-news-c-95-1-kng1005-201460-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अन्नप्रासन्न और गोद भराई रस्म के साथ पोषण माह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अन्नप्रासन्न और गोद भराई रस्म के साथ पोषण माह का समापन
Fri, 17 Oct 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
रैत खंड में पोषण माह के जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। रैत खंड में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी सभागार रैत में किया गया। जागरूकता शिविर की विधिवत शुरुआत मुख्यातिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने की। यह माह महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित रहा।
इस दौरान एनीमिया, टीबी, पोषण आदि से संबंधित जांच और जागरूकता के लिए जिलेभर में जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। साथ ही 'पोषण भी, पढ़ाई भी' और 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' जैसी थीम पर कई गतिविधियां करवाई गईं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के समापन पर एक शिशु को अन्नप्रासन्न संस्कार करवाया और गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म करवाई। इस पहल का उद्देश्य समाज में बाल पोषण के महत्त्व को रेखांकित करना औऱ माताओं को संदेश देना रहा। पोषण अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सम्मानित भी किया। अंत में पोषण अभियान से जुडी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। आज के जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा के जिला समन्वयक मनमोहन चौधरी ने कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागियों को बाल सरंक्षण के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।